Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - सत्य और अहिंसा

सत्य



सत्य शाश्वत है,
दृढ़ है, अपरिवर्तनीय है,
सत्य केवल सत्य है,,
लेकिन सत्य की परिभाषा,
अलग है सबके लिए,
जिसको बनाए रखने के लिए,
प्रकृति ने बनाए है,
अहिंसा और सदाचार के नियम,
परंतु, समय का चक्र,
कुछ ऐसा चला,
बनाए रखने के लिए,
सत्य की मर्यादा,
उठाया था शस्त्र, उन्ही कृष्ण ने,
जिन्होंने किसी और ना लड़ने का,
दिया था वचन, इस संसार को,
उन्होंने बतलाया, 
धर्म को स्थापित करने के लिए,
सत्य को बचाने के लिए,
हिंसा भी अनिवार्य हो जाती है।।


प्रियंका वर्मा
2/10/22

   13
6 Comments

Gunjan Kamal

05-Oct-2022 06:46 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Palak chopra

02-Oct-2022 10:08 PM

Nice 👍🌺

Reply

Raziya bano

02-Oct-2022 09:50 PM

Nice

Reply